फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेढूवास के संदीप मोर ने कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

विज्ञापन
22jjrp26- रेढूवास निवासी संदीप मोर।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साल्हावास(झज्जर)। रेढ़ूवास गांव निवासी संदीप मोर ने नाइजीरिया के लागोस में आयोजित कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने फॉइल टीम इवेंट में रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। यह उनके कॅरिअर का पहला अंतरराष्ट्रीय पदक है।
संदीप मोर खेल परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता छत्तर सिंह भारतीय सेना में बॉक्सिंग के खिलाड़ी रहे हैं। संदीप ने भी बॉक्सिंग से खेल की शुरुआत की थी। एक पैर कमजोर होने के कारण उन्हें बॉक्सिंग छोड़नी पड़ी। उन्होंने हार न मानते हुए पैरा गेम्स में कदम रखा। 2019 में दुबई में आयोजित पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्होंने पैरा एथलेटिक्स (रनिंग) में भारत का प्रतिनिधित्व किया। बाद में उन्होंने फेंसिंग को अपनाया। उचित कोचिंग न मिलने पर भी उन्होंने वीडियो देखकर और स्वयं अभ्यास कर इस खेल में महारत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में संदीप ईएसआई विभाग रोहतक में सरकारी कर्मचारी हैं। नौकरी की व्यस्तता के बावजूद वे राजीव गांधी स्टेडियम रोहतक में नियमित अभ्यास करते हैं। वे पिछले लगभग चार वर्षों से लगातार राष्ट्रीय चैंपियन हैं। संदीप की बहन पूजा मोर भी एशियन गेम्स पदक विजेता हैं और आगामी एशियन गेम्स की तैयारी कर रही हैं। संदीप का लक्ष्य आगामी एशियन गेम्स में भारत के लिए पदक जीतना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें