फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता का राहुल पर हमला, कहा-बीजेपी में पालने में पैदा नहीं होते पार्टी अध्यक्ष

Wed, 13 Sep 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार किया है कि परिवारवाद वो है - जब एक ही परिवार के लोग जन्म के बाद पालने में पीएम और राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाते हैं। परिवारवाद कांग्रेस में है। भाजपा में लोकतांत्रिक व्यवस्था है। 
विज्ञापन


भाजपा में चाय वाला पीएम बन सकता है। राहुल देश में अपने लिए सियासी जमीन नहीं तलाश पा रहे, इसलिए विदेश में जाकर लोगों को आकर्षित करने की कोशिश में हैं। देश के बारे में बाहर जाकर बोलना अच्छी बात नहीं है। 

मोदी सरकार पर लगाए आरोपों पर पात्रा ने कहा कि राहुल को देश में सुनने वाला कोई नहीं तो विदेश चले गए। उन्होंने परिवारवाद के सवाल पर कहा कि सभी जानते हैं कि कांग्रेस में अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा जबकि कोई यह नहीं बता सकता कि अमित शाह के बाद भाजपा में अगला अध्यक्ष कौन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें