फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सूबे सिंह के लिए समाधान शिविर बना राहत का माध्यम

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल की अध्यक्षता में वीरवार को लघु सचिवालय सभागार में जिला स्तरीय समाधान शिविर लगाया गया। उपायुक्त ने आमजन की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिविर में गांव छारा निवासी किसान सूबे सिंह ने समस्या रखी। बताया कि उन्होंने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर निर्धारित समयावधि में गेहूं की फसल का पंजीकरण करवाया था। फसल अनाज मंडी छारा में पहुंचने के बावजूद रिकॉर्ड में उसकी भूमि को खाली दर्शाया गया है। लिहाजा उसे उपज का भुगतान प्राप्त नहीं हो पा रहा था।
डीसी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले की जांच कर रिकॉर्ड में सुधार करते हुए किसान को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें