फोटो 90: कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राएं। स्रोत कॉलेज
बादली। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर परिषद की ओर से वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में ‘वेस्ट टू आर्ट’ यानी ‘कबाड़ से जुगाड़’ प्रतियोगिता कराई गई। इसमें छात्राओं ने अनुपयोगी सामग्री से आकर्षक और उपयोगी कलाकृतियां तैयार कीं। प्रतियोगिता में साक्षी ने प्रथम, मोनिका ने द्वितीय और अन्नु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। योगिता और तनु को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य कबाड़ के रचनात्मक पुन: उपयोग के साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और पुनर्चक्रण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्राचार्या डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि अनुपयोगी वस्तुओं को उपयोगी और सुंदर रूप देना रचनात्मक सोच के साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भी परिचायक है।
नगर परिषद की एनएसएस नेशनल अवॉर्डी एवं आईईसी एक्सपर्ट नेहा गुलिया ने कहा कि कचरे को संसाधन में बदलना स्वच्छता और सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। निर्णायक मंडल में सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील हुड्डा, रविंद्र, विजय, नेहा गुलिया और प्राचार्या डॉ. आशा शर्मा शामिल रहे। मंच संचालन सुनीता रानी ने किया। एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. अन्नू शर्मा, सारिका और पूजा जिंदल ने सहयोग किया।
फोटो 90: कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राएं। स्रोत : कॉलेज