फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसर शाहजहानी मुर्ग

Sun, 15 Sep 2013 10:26 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सामग्री- एक स्मॉल साइज चिकन, पीसेज में कटा हुआ, 1 प्याज, बादाम 6-10 पेस्ट फॉर्म में, किशमिश, केसर के कुछ लच्छे, एक चौथाई दूध, तेज पत्ता 1-2, घी आधा चम्मच और नमक स्वाद के मुताबिक।
विज्ञापन


मेरिनेड के लिए-
3-4 लहसुन की कलियां, अदरक एक चौथाई, सौंफ आधा चम्मच, दालचीनी चुटकी भर, 2 लौंग, 2 इलायची और एक कप अच्छी तरह फेटी हुई दही।

कैसे बनाएं- धीमी आंच पर पैन गर्म करें। दही को छोड़कर बाकी सभी मेरिनेड होने वाली चीजों को रोस्ट करें और फिर उनका पेस्ट बना लें। चाहें तो हल्का पानी भी डाल सकते हैं। अब चिकन के ऊपर इससे कोटिंग कर दें।

कोटिंग में दही मिलाना न भूलें। जब कोटिंग अच्छी तरह हो जाए तो चिकन को चार घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। फ्रिज से निकालने के बाद चिकन पर नमक छिड़कें। अब एक पैन में एक चौथाई घी डालकर गर्म करें।
विज्ञापन


इसमें तेज पत्ता और प्याज डालें और जब तक प्याज सुनहरा न हो जाए चलाते रहें। अब इसमें मेरिनेटेड चिकन को डालें और सुनहरा होने तक तलें। अब एक अलग बाउल में दूध गर्म करें और केसर डालें।

जब दूध अच्छी तरह उबल जाए और केसर का रंग आने लगे तो गैस बंद कर दें। इधर चिकन की आंच कम रखें और ढक दें। 20 मिनट बाद या जब चिकन अच्छी तरह पक जाए तब इसमें केसर मिला दूध डाल दें और अच्छी तरह मिलाएं।

अब इसे कम आंच पर बिना ढके तब तक पकने दें जब तक कि ग्रेवी हल्की पीली न हो जाए और चिकन उसमें अच्छी तरह मिल न जाए।

आखिर में बचे हुए घी को एक अलग पैन में गर्म करें और उसमें किशमिश और बादाम पेस्ट डालें और 30 सेकेंड तक भूनें। अब इसे भी चिकन के साथ अच्छी तरह मिक्स कर दें। तेजपत्ता निकाल लें और गर्मागर्म सर्व करें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें