दादरी मार्ग के शिलान्यास को लेकर सरधना में टकराव के हालात बन गए हैं। भाजपा विधायक संगीत सोम और सपा नेता अतुल प्रधान समर्थक आमने-सामने आ गए हैं। उधर, शनिवार को अतुल प्रधान के इस सड़क के लोकार्पण कार्यक्रम की घोषणा के मद्देनजर कई थानों की फोर्स और पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
2 of 5
हंगामे के मद्देनजर शिलापट्ट के पास तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
दादरी की करीब 15 किमी लंबी सड़क का निर्माण 9 करोड़ 35 लाख 94 हजार रुपये की लागत से हो रहा है। काम अंतिम चरण में है। ऐसे में सपा नेता अतुल प्रधान के समर्थक संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में 24 दिसंबर को प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारी में जुटे थे।
विज्ञापन
3 of 5
हंगामे के मद्देनजर शिलापट्ट के पास तैनात पीएसी
- फोटो : अमर उजाला
इससे ठीक एक दिन पहले शुक्रवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे विधायक संगीत सोम के समर्थक नवाबगढ़ी में मार्ग का लोकार्पण करने जा पहुंचे। यहां ब्लॉक प्रमुख सरधना कुलदीप प्रजापति और कई ग्राम प्रधानों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सड़क का लोकार्पण कर दिया।
4 of 5
हंगामे के मद्देनजर शिलापट्ट के पास तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर आए अतुल प्रधान ने पुलिस-प्रशासन से तत्काल शिलापट हटवाने का दबाव बनाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि यह निर्माण पीडब्लूडी का है। इस पर पीडब्लूडी के जेई रविंद्र कुमार और सचिन मौके पर पहुंचे, लेकिन वे शिलापट पर फैसला नहीं ले सके। इस पर अतुल समर्थकों ने उनके साथ धक्का-मुक्की कर खुद शिलापट हटाने की कोशिश की। लेकिन, पुलिसकर्मियों ने ऐसा नहीं करने दिया।
शिलापट्ट के लोकार्पण के लिए मंच पर उपस्थित सपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
इसकी सूचना पर विधायक संगीत सोम समर्थक भी नारेबाजी करते हुए पहले कोतवाली, फिर संत चार्ल्स इंटर कॉलेज पहुंचे। अतुल और संगीत समर्थकों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दे डाली। सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि विधायक झूठ बोल रहे हैं। उनका इस सड़क निर्माण में योगदान नहीं है। उधर, सरधना विधायक संगीत सोम ने कहा कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत बनने वाले मार्गों का निर्माण पीडब्ल्यूडी कराता है। प्रस्ताव पर मेरे बजट स्वीकृत हुआ है। दादरी मार्ग निर्माण मेरे ही प्रयास का नतीजा है।