फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रन फॉर वोट के लिए मैराथन 

विज्ञापन
वोट डालने की अपील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
27 फरवरी को होने वाले चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए रविवार को रन फॉर वोट का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वोटरों की जागरूकता के लिए पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित रन फॉर वोट मैराथन प्रतियोगिता में पूरा शहर दौड़ा। स्टेडियम में सुबह बालक वर्ग की मैराथन को हरी झंडी दिखाकर डीएम एस. राजलिंगम व एसपी पवन कुमार ने रवाना किया।
विज्ञापन


बालिका वर्ग की मैराथन को सीडीओ राम यज्ञ मिश्र ने हरी झंडी दिखाई। हरी झंडी दिखाने के बाद डीएम अपनी पत्नी व बच्चे तथा एसपी अपनी बिटिया के साथ मैराथन में दौड़े। पंत स्टेडियम से शुरू रन फॉर वोट मैराथन स्टेडियम में ही समाप्त हुई। बालक एवं बालिका वर्ग के मैराथन में प्रथम आठ स्थान पाने वाले प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर डीएम ने कहा कि 27 फरवरी को मतदान में वोटरों को अधिक से अधिक भागीदारी लेनी है। इसे त्यौहार के रूप में मनाएं। डीएम ने कहा कि प्रत्येक रविवार को स्टेडियम सभी लोगों के लिए खुला रहेगा। एसपी ने कहा कि हॉफ मैराथन का उद्देश्य मतदान प्रतिशत बढ़ाना है। लोग मतदान के प्रति जागरूक होंगे तो मत प्रतिशत बढ़ेगा। स्वीप प्रभारी/मुख्य विकास अधिकारी राम यज्ञ मिश्र ने प्रतिभागियों को अपने पड़ोसियों को जागरूक करने को कहा।
विज्ञापन


इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट पवन अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर प्रमोद पांडेय, सलिल पटेल, बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह, डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। मैराथन में बालक वर्ग में 225 व बालिका वर्ग में 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें