झज्जर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला मुख्यालय के साथ बहादुरगढ़, बेरी और बादली में रन फॉर यूनिटी और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होंगे। जिला मुख्यालय पर सुबह 6:30 बजे महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम से दौड़ शुरू होगी।
विज्ञापन
डीसी वर्षा खांगवाल ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि हरियाणा के राज्य मंत्री राजेश नागर और जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना प्रतिभागियों को एकता की शपथ दिलाकर दौड़ को हरी झंडी दिखाएंगे।
बहादुरगढ़ में विधायक राजेश जून और पूर्व विधायक नरेश कौशिक, बादली में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ तथा बेरी में संजय कबलाना दौड़ को रवाना करेंगे। झज्जर में दौड़ शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस स्टेडियम पहुंचेगी। डीसी ने जिलावासियों से कार्यक्रम में भागीदारी की अपील की।