फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली व भिवानी के ध्यानार्थ : महिला मित्र की हत्या के दो आरोपियों को उम्र कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। छह साल पहले पैसे मांगने पर महिला मित्र की हत्या करने पर एएसजे संदीप दुग्गल की अदालत ने दो दोषियों को उम्र कैद व 10-10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। इसमें दोषी दिल्ली रनहोला नजफगढ़ रोड निवासी नेमीचंद बीरू व भिवानी निवासी सन्नी शामिल हैं। जुर्माना नहीं देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
विज्ञापन

आईपीसी की धारा 201 के तहत पांच-पांच साल कैद व दो-दो हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर एक-एक माह अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जांच में परिजनों ने बताया कि महिला को नेमीचंद बीरू नाम के युवक ने फोन पर धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ा और अदालत में पेश किया। अब अदालत ने सजा सुनाई है।

पूछताछ में आरोपी नेमीचंद बीरू ने खुलासा किया था कि तीन साल से उसकी महिला से दोस्ती थी। पैसे मांगने पर दोस्त के साथ मिलकर रॉड से सिर में ताबड़तोड़ वारकर हत्या की थी। साइकिल पर शव रखकर रेलवे लाइन पर डाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें