फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 मई को सामूहिक छुट्टी पर जाएंगे प्रदेशभर के बिजली कर्मी

Tue, 03 May 2016 08:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
सब डिवीजनों के निजीकरण का विरोध - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
सब डिवीजनों के निजीकरण के विरोध में 16 दिनों से क्रमिक अनशन पर बैठे बिजली निगम के कर्मचारियों ने आंदोलन तेज करने का फैसला लिया है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने 11 मई से जन आंदोलन चलाने की घोषणा की। मंगलवार को ज्वाइंट एक्शन कमेटी के रोहतक सर्कल के पदाधिकारियों की विश्राम गृह में हुई बैठक में 11 मई को पूरे प्रदेश के बिजली कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश पर जाने की बात कही गई। उस दिन सभी कर्मचारी कैजुअल लीव रखेंगे।
विज्ञापन


12 मई को जींद सर्कल में ज्वाइंट एक्शन कमेटी के शीर्ष नेतृत्व की मीटिंग होगी। इसमें सरकार व निगम प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। बता दें कि कर्मचारियों के छुट्टी जाने से उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है। इस दिन किसी भी समस्या की सुनवाई नहीं हो सकेगी और कहीं फाल्ट आया तो उसे दूर किया जाना मुश्किल होगा।

वहीं, क्रमिक अनशन मंगलवार को भी जारी रहा। सब डिवीजन एक पर भूप सिंह, कुलवीर, पवन सैनी, विनीत कुमार गौड़ और सब डिवीजन दो पर अमित कुमार, राकेश कुमार, सुदेश कुमारी, सुनील कुमार, अनिल कुमार क्रमिक अनशन पर बैठे। बिजेंद्र बैनीवाल ने कहा कि ज्वाइंट एक्शन कमेटी अपने कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ रही है और वह उसमें पीछे नहीं हटेंगे। सरकार व एसीएस पावर को पहले ही कैजुअल लीव का नोटिस दिया हुआ है। निजीकरण का विरोध जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन


मीटिंग की अध्यक्षता कमेटी के नेता कर्मवीर सिवाच ने की। इस मौके पर जोन के नेता देवेंद्र हुड्डा, राजीव कुमार, जयप्रकाश सैनी, प्रमित कुमार, प्रशांत, रामरतन, सुरेश शर्मा, मंदीप शर्मा, वजीर सिंह, शमशेर सिंह, धर्मपाल, कश्मीर राठी, विकास भाटिया, राकेश कुमार, अशोक कुमार, अनिल यादव, सन्दीप जांगड़ा, सुनील, प्रवीन, फूल सिंह, बिजेंद्र हुड्डा, राजबीर, राजकुंवार, जयपाल, मोहन लाल, सत्तेवान, राजेन्द्र हुड्डा, रणवीर सिंह, जगवीर सिंह, दीपक कुमार, शेर सिंह, सतीश कुमार और शमशेर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें