फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान जला

Tue, 03 May 2016 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
विज्ञापन
शोरूम में लगी आग को बुझाते फायर कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नजीबाबाद रोड पर रेडीमेड कपड़े के शोरूम में भीषण आग लग गई। दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक शोरूम में रखा लाखों रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया। दुकानदार ने इसकी सूचना प्रशासन को दे दी है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह नजीबाबाद रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों ने ए टू एक्स जींस एंड दुल्हा कलेक्शन नाम के रेडीमेड गार्मेंट के शोरूम से धुआं और आग की लपटें निकलती देखी। लोगों ने आग बुझाने के लिए दुकान का शटर तोड़ डाला लेकिन अंदर दहकती आग को देखते हुए किसी की हिम्मत नहीं हुई। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया। इस दौरान सड़क पर आग को देखने के लिए भीड़ लगी रही। इससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस को सड़क से लोगों को हटाने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा।

एक महीने पहले ही ली थी किराये की दुकान
शोरूम मालिक नजीबाबाद निवासी शादाव अनवर ने बताया कि उन्होंने एक महीने पहले ही किराए पर दुकान लेकर शोरूम का काम शुरू किया था। इसमें माल भरने का काम चल ही रहा था कि दुकान में शार्ट सर्किट होने पर आग लग गई। बताया कि दुकान में दुल्हा की शेरवानी, कोट, शादी से संबंधित छोटे बच्चे से लेकर बड़े तक के लिए करीब चालीस लाख का कपड़ों का बड़ा कलेक्शन रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें