फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तिभाव के साथ नवरात्र शुरू, मंदिरों-घरों में हुई पूजा

विज्ञापन
26-शहर के संकट मोचन मंदिर में माता की पूजा करते हुए श्रद्धालु । स्रोत : श्रद्धालु - फोटो : नदी में किशोर के डूबने के बाद लगी भीड़।
विज्ञापन
रोहतक। भक्तिभाव के साथ वीरवार को नवरात्र शुरू हुए। प्रथम नवरात्र पर मंदिरों व तमाम घरों में मां शैलपुत्री की पूजा हुई। शहर के दुर्गा भवन मंदिर, संकट मोचन मंदिर, प्राचीन शीतला माता मंदिर, गुफा वाला मंदिर, पाड़ा मोहल्ला स्थित माता मंदिर, नंद मंदिर व गांधी कैंप स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना हुई।
विज्ञापन

नवरात्र में शहर के बाजारों में भी चहल पहल बढ़ी रही। घरों में भी कलश स्थापना हुई। नवरात्र पर मंदिर परिसर सज गए हैं।
संकट मोचन मंदिर में झूमे श्रद्धालु
माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में चैत्र नवरात्र वीरवार को भक्तिभाव, हर्षोल्लास और धूमधाम से शुरू हुए। साध्वी मानेश्वरी देवी और भक्तों ने वीरवार को मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की। इससे पहले मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना व खेतरी बीजी। अखंड ज्योत प्रज्वलित की। मंदिर में नौ दिन तक अखंड ज्योत जलेगी और पाठ होगा।
चैत्र नवरात्र में सुख-समृद्धि की कामना
चैत्र नवरात्र में हिंदू नववर्ष पर वीरवार को जूना अखाड़ा के उप आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कपिलपुरी महाराज ने माता की पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। गोकर्ण तीर्थ पर निर्माणाधीन राम मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना है।
विज्ञापन

ब्रह्मवेदामृत आश्रम में कलश स्थापना
गांधी कैंप स्थित ब्रह्मवेदामृत आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरी महाराज ने मंगल कलश स्थापना की। इस अवसर पर यहां गौरी गणेश पूजन, नवग्रह पूजन किया गया। उन्होंने हिंदू नववर्ष की वैज्ञानिकता बताई और सभी के लिए मंगल कामना की।
विज्ञापन

26-शहर के संकट मोचन मंदिर में माता की पूजा करते हुए श्रद्धालु । स्रोत : श्रद्धालु- फोटो : नदी में किशोर के डूबने के बाद लगी भीड़।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें