फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक बने रोहित रश्मि

विज्ञापन
23jjrp10- झज्जर। एनएसएस केंप में विजेता प्रतिभागी। स्रोत- कॉलेज - फोटो : 1
विज्ञापन
बेरी। राजकीय महाविद्यालय दुबलधन में एनएसएस कैंप के सातवें और अंतिम दिन की शुरुआत योगाभ्यास, एनएसएस गीत, एनएसएस तालियों के साथ की गई। इस अवसर पर डॉ मयंक, असिस्टेंट प्रोफेसर फिजिकल एजुकेशन ने योग और महत्व बताए। नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इसके बाद नर्सिंग ऑफिसर नवीन कुमार, नर्सिंग ऑफिसर अनु सीएचसी दूबलधन ने फर्स्ट एड, सीपीआर और छात्राओं में स्वास्थ्य संबंधी समस्या के बारे में विस्तृत व्याख्यान दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की तरफ से सात दिवसीय विशेष शिविर की रिपोर्ट पढ़ी गई। इस कैंप के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने के आधार पर दो सर्वश्रेष्ठ एनएसएस स्वयंसेवक रोहित बीए तृतीय वर्ष और रश्मि बीए तृतीय वर्ष चुने गए। इसके अतिरिक्त क्विज प्रतियोगिता और खेल में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले विजेता प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। इसके बाद कुछ स्वयंसेवकों को बेहतर कार्य करने पर सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
एनएसएस प्रभारी डॉक्टर रणदीप और डॉक्टर सरला ने इस आयोजन के लिए विशेष रूप से डॉ. सुमन, मनीषा और अंजू का आभार व्यक्त किया। प्राचार्य डॉ. कर्मवीर गुलिया ने एनएसएस कैंप के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी और स्वयंसेवकों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें