बस झज्जर के सामान्य बस अड्डे से सुबह 8:55 और 11:50 बजे कोसली के लिए रवाना होगी। कोसली से वापसी के लिए सुबह 10:20 और दोपहर 1:20 बजे बस चलेगी। इसके अलावा शाम 3:30 बजे बस न्यौला गांव के लिए रवाना होगी।
यह रहेगा बस का रूट
बस झज्जर से नयागांव, बाबरा, सुलौधा, सुरहेती, माजरा, सरोला, छपार, न्यौला, जैतपुर, मुबारिकपुर और मलेसियावास होते हुए कोसली पहुंचेगी। वापसी में भी बस इसी मार्ग से संचालित होगी।
सामान्य बस अड्डा झज्जर से कोसली के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से नया रूट बनाकर रोडवेज बस का संचालन किया गया है। ग्रामीणों की मांग व यात्रियों की सुविधा अनुसार यह रोडवेज बस चलाई गई है।
दीपक कुमार, यातायात प्रबंधक, रोडवेज झज्जर