झज्जर। पानीपत-रेवाड़ी रूट पर हरियाणा राज्य परिवहन के झज्जर डिपो की ओर से नई रोडवेज बस का संचालन शुरू किया गया है। यात्रियों की संख्या और मांग को देखते हुए इस रूट पर बस सेवा शुरू की गई है।
रोडवेज विभाग, झज्जर के डीआई प्रदीप शर्मा ने बताया कि हरियाणा राज्य परिवहन का झज्जर डिपो विभिन्न रूटों पर बसों का संचालन कर रहा है। इसी क्रम में नया रूट तैयार कर इस बस सेवा की शुरुआत की गई है।
यह रोडवेज बस पानीपत से सोनीपत, झज्जर और माछरोली होते हुए रेवाड़ी तक जाती है। वापसी में यह बस रेवाड़ी से माछरोली और झज्जर होते हुए सांपला, छारा और सोनीपत के रास्ते पानीपत पहुंचती है। इसके बाद पुनः पानीपत से इसी रूट पर रेवाड़ी के लिए संचालित की जाती है।
रात के समय यह रोडवेज बस झज्जर बस अड्डे पर ही रुकती है। इस नई बस सेवा के शुरू होने से पानीपत-रेवाड़ी रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल रही है। संवाद