फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र से पहले जगमग होंगी सड़कें

विज्ञापन
18jjrp04- झज्जर-दादरी रोड पर बने डिवाइडर पर लगाए गए नए पोल। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
झज्जर। त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है। पहले नवरात्र, फिर दशहरा और दीपावली त्योहार आएंगे। ऐसे में नगर परिषद की तरफ से शहर में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को फिर से चालू कराने का काम शुरू कर दिया गया है। ठेकेदार को जल्द से जल्द सभी लाइटों को शुरू करने के निर्देश दिए हैं। ठेकेदार की ओर से इन पर काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले शहर में आई तेज बारिश व जलभराव के कारण शहर की अधिकतर स्ट्रीट लाइटें खराब हो गईं थीं। इसके चलते मुख्य मार्गों और काॅलोनियों में शाम होते ही अंधेरा छा रहा था। लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही थी। बारिश के दौरान ठेकेदार ने भी काम करने से इंकार कर दिया था क्योंकि बारिश में करंट आने की संभावना बनी रहती थी।
अब कुछ दिन से मौसम साफ हो गया है ऐसे में नगर परिषद अधिकारियों की तरफ से ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शहर की स्ट्रीट लाइटों को ठीक किया जाए। आदेश मिलने के बाद कुछ मार्गों पर स्ट्रीट लाइटें ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है जिसमें बर्फखाना रोड, पुरानी तहसील रोड शामिल हैं।
विज्ञापन


काॅलोनियों में अब भी समस्या
शहर की काॅलोनियों में खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या सबसे ज्यादा है। प्रतिदिन 8 से 10 शिकायत नगर परिषद के पास पहुंच रही हैं। खुद पार्षद भी स्ट्रीट लाइटें खराब होने की शिकायत कर चुके हैं लेकिन समाधान होने में समय लग रहा है।

नए पोल लगाए, जल्द लगेंगी लाइट्स
नगर परिषद की तरफ से शहर में नए पोल लगाने का काम शुरू कर दिया है। इन पर लाइट्स भी लगाई जाएंगी। फिलहाल नगर परिषद ने छिकारा चौक से भगत सिंह चौक और आगे दादरी रोड तक पोल लगा दिए हैं। अब इन पर लाइट्स लगाई जाएंगी। सभी पोल डिवाइडर के बीच में लगाए गए हैं ताकि रात के समय दोनों तरफ रोशनी रहे।
विज्ञापन


-
लाइटें ठीक कराने के निर्देश दे दिए गए हैं, जल्द ही सभी खराब लाइटें ठीक करवा दी जाएंगी।
-जिले सिंह सैनी, नप चेयरमैन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें