फोटो-56: रेवाड़ी खेड़ा में पुल का उद्घाटन करते भजपा नेता। स्रोत पार्टी
बहादुरगढ़। गांव रेवाड़ी खेड़ा में ड्रेन पर निर्मित पुल का लोकार्पण भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा ने रिबन काटकर किया। करीब 1.50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस पुल का निर्माण कार्य 30 मई को शुरू हुआ था और इसे निर्धारित समय से लगभग एक माह पहले पूरा कर आमजन को समर्पित कर दिया गया।
ग्राम प्रधान रणबीर दलाल की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने राजपाल जांगड़ा, नरेश भारद्वाज, मुकेश कौशिक और विनोद जून का फूल-मालाओं से स्वागत किया। ग्रामीणों ने विकास कार्य के लिए उनका आभार जताया।
राजपाल जांगड़ा ने कहा कि बरसात के मौसम में यह पुल ग्रामीणों के लिए काफी लाभकारी साबित होगा और आवागमन आसान होगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का धन्यवाद किया। उन्होंने पुल का निर्माण समय से पहले और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर एसडीओ जगदीश कुमार और जूनियर इंजीनियर जसवंत की सराहना की। इस अवसर पर सज्जन सिंह दलाल, राव अवतार, जगबीर, जयचंद, महेंद्र, जयभगवान, ज्ञानंद और विनोद सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
फोटो-56: