झज्जर। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारियों की तरफ से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना उपस्थित रहे। इस दौरान बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. अजय सिंगला, पूर्व प्राचार्य राजबीर दहिया, रविंद्र कटारिया (रोहतक) और रामेश्वर गोठवाल ने डॉ. आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. अजय सिंगला ने कहा कि हमें बाबा साहेब के पदचिन्हों पर चलते हुए निरंतर आगे बढ़ना चाहिए और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. प्रवीण, जिला किशोर स्वास्थ्य काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा, डीआईईसी मैनेजर अंजू, मेट्रन कृष्णा, नर्सिंग ऑफिसर कविता, साइकोलॉजिस्ट विनोद कुमार सहित अन्य कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे।