फोटो: सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय विजेता धाविकाओं का स्वागत करती प्राचार्य डॉ. ऊषा दहिय
- फोटो : Samvad
सोनीपत। रेड रन मैराथन में प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करने वाली टीकाराम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं का कॉलेज पहुंचने पर स्वागत किया। जिला स्तरीय पांच किलोमीटर मैराथन आस्था ने प्रथम और कल्पना ने द्वितीय स्थान हासिल किया। छात्राओं का स्वागत प्राचार्य ने डॉ. ऊषा दहिया ने किया। दोनों छात्राओं का चयन अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसाइटी की ओर से 12 सितंबर को सेक्टर-12 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में जिला स्तरीय रेड रन मैराथन आयोजित की गई थी। इसमें आस्था ने प्रथम स्थान हासिल कर पांच हजार रुपये और कल्पना ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर तीन हजार रुपये की पुरस्कार राशि जीती। इस अवसर पर रेडक्रॉस संयोजक डॉ. सविता ने कहा कि दोनों छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की।