फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरबीआई हुआ सख्त, अब सभी एटीएम से निकलेंगे 100-500 के नोट

Thu, 05 Jan 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
एटीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी की घोषणा के 50 दिन पूरे होने के बाद बैंक और एटीएम से छोटे नोट मिलने में आने वाली समस्या को दूर करने के लिए आरबीआई ने पहल की है। इसके तहत एटीएम में 100 से 500 रुपये तक के छोटे नोट पर्याप्त मात्रा में डाले जाएंगे।
विज्ञापन


इस संबंध में तीन जनवरी को जारी आदेश के मुताबिक आरबीआई की ओर से हर शुक्रवार को करेंसी चेस्ट की मॉनीटरिंग भी की जाएगी। इसके लिए बैंकों को एक फार्मेट दिया गया है।  

वाराणसी जिले  में अलग-अलग बैंकों के करीब 650 एटीएम हैं। नोटबंदी के बाद से इनमें से ज्यादातर एटीएम में अब तक केवल 2000 के नोट मिल रहे हैं। अब आरबीआई ने बाजार में फुटकर की कमी को देखते हुए एटीएम पर पर्याप्त रुपये भरने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

इसमें बैंक परिसरों में बने एटीएम की तुलना में इससे दूर के एटीएम पर करेंसी की निरंतरता बनाए रखने को कहा गया है।

बैंकों को 100 और उससे छोटे नोटों का स्टॉक रखने को कहा गया है। इस बारे में बैंक आफ बड़ौदा के डीजीएम एसबी प्रसाद ने कहा कि एटीएम में धन की उपलब्धता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। करेंसी चेस्ट में जैसे-जैसे छोटे नोट मिलते जा रहे हैं, उन्हें भिजवाया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें