फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने किसान पर किया हमला, तीन कुत्तों को बनाया निवाला

Thu, 05 Jan 2017 12:06 AM IST
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चीता - फोटो : ANI
विज्ञापन
जिले में तेंदुए की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। अभी दो दिन पहले ही नौगावां तगा के आम के बाग में तेंदुए के पगचिह्न मिलने से परेशान लोगों के दिल से दहशत कम भी नहीं हुई थी कि बुधवार को देहात थाना क्षेत्र के नाजरपुर में तेंदुए ने किसान पर हमला कर दिया। यही नहीं, उसने तीन कुत्तों को अपना निवाला बना लिया।
विज्ञापन


किसान को शोर को सुनकर ग्रामीण दौड़ते तेंदुआ ईख के खेत में घुस कर ओझल हो गया। मामले की जानकारी प्रधान न वन विभाग को दी है, लेकिन शाम तक कोई मौके पर नहीं पहुंचा था। किसान की शहर सीएचसी में इलाज कराया गया है। जिले में तेंदुए का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कहीं न कहीं तेंदुआ देखे जाने की सूचनाएं लगातार आ रही हैं।

अब देहात थाना क्षेत्र के गांव नाजरपुर में तेंदुए के किसान पर हमला करने और कुत्ते को निवाला बनाने का मामला सामने आया है। नाजरपुर निवासी किसान ओमप्रकाश (50) पुत्र सगुवा घर में सोया हुआ था। मंगलवार रात 11 बजे वो बाहर खड़े ट्रैक्टर को देखने के लिए बाहर निकला। इस दौरान पास में मौजूद तेंदुआ उसके ऊपर झपट पड़ा। किसान को मुंह से चीख निकल पड़ी।
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास मौजूद फूल सिंह, कैलाश और अन्य ग्रामीण लाठी डंडे लेकर मौके की शोर मचाते हुए दौड़े तो तेंदुआ ईख के खेत में ओझल हो गया। प्रधान रक्षपाल भी मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक लोगों ने तेंदुए को तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

ग्रामीणों ने रात किसी तरह दहशत के बीच गुजारी। सुबह भी ग्रामीणों में तेंदुए का आतंक साफ दिख रहा था। कोई भी अकेले खेतों की ओर जाने को तैयार नहीं था। किसान एकत्र होकर ही खेतों की ओर निकल रहे थे। किसानों ने खेत के पास तीन कुत्तों के अवशेष भी मिले। अंदाजा लगाया जा रहा है कि तेंदुए ने ही इन्हें अपना शिकार बनाया है।

किसानों ने कुत्तों के अवशेषों को जमीन में दबा दिया था। घायल किसान को इलाज के लिए सुबह शहर सीएचसी ले गया गया। उसके कमर और अन्य स्थानों पर खरोंचे लगी है। इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया। प्रधान ने मामले की जानकारी फोन करके वन विभाग के अफसरों को दी, लेकिन बुधवार शाम तक कोई मौके पर नहीं पहुंचा था। तेंदुए देखे जाने ने की की बढ़ रही घटनाओं से लोगों में दहशत है। उधर वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए कोई प्रयास भी नहीं किया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें