हिमाचल के बट-भलूं (सिद्धाता) के रविंद्र कौंडल उर्फ जैजी डीडी पंजाबी के टैलेंट प्रोग्राम ‘किसमें कितना है दम’ में एंकरिंग की भूमिका में है।
कार्यक्रम हर मंगलवार को शाम 6 बजे प्रसारित हो रहा है। देहरी कॉलेज से संगीत में शिक्षा ग्रहण कर चुके रविंद्र कौंडल के पिता रणजीत सिंह फौज में हैं। माता शीतल देवी और पत्नी इंदु देवी गृहिणी हैं।
इंडियन आइडल फेम रियलिटी शो के फाइनलिस्ट रहे प्रसिद्ध पहाड़ी लोक गायक अनुज शर्मा भी देहरी कॉलेज के छात्र रहे हैं। रविंद्र कौंडल का कहना है कि माता-पिता का आशीर्वाद और अध्यापकों के सकारात्मक मार्गदर्शन की बदौलत उन्होंने मुकाम पाया है।