फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण में घपला करने का आरोप लगाया

Sun, 22 May 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
राशन वितरण में धांधली को लेकर ज्ञापन सौंपा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विकास खंड के ग्रामसभा शाहाबाद में कोटे का राशन वितरण में घपलेबाजी को लेकर शनिवार को रेलवे स्टेशन रोड पर पूर्व प्रधान प्रतिनिधि राकेश जायसवाल द्वारा चेतावनी सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए श्री जायसवाल ने कहा कि शाहाबाद में कोटा वितरण में घपले बाजी की जा रही है। कुल 1642 पात्र गृहस्थी के उपभोक्ताओं के आधार पर मार्च से ही राशन का उठान किया जा रहा है। बावजूद इसके दो महीने का राशन वितरण नहीं किया गया। 
विज्ञापन


 मई का राशन काफी लिखा पढ़ी के बाद दो दिन पूर्व पूर्ति निरीक्षक द्वारा वितरित कराना शुरू किया गया। इसमें केवल 506 उपभोक्ताओं को ही दिया गया। साथ ही निर्धारित से अधिक कीमत भी वसूली जा रही है। उन्होंने कहा कि नेट पर फीड उपभोक्ताओं को राशन न देकर पर्ची पर राशन दिया जा रहा है। जिसकी जांच होनी चाहिए। समर्थन में आए पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र यादव ने कहा कि विकास खंड में ही नही पूरे प्रदेश में लूट मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें