फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो में रणवीर सिंह मॉडल स्कूल ने मारी बाजी

विज्ञापन
-फोटो 86 : प्रतियोगिता की शुरुआत कराती प्रधानाचार्य डॉ. पूनम रानी। स्रोत स्कूल - फोटो : Archive
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जिला झज्जर ताइक्वांडो स्कूल गेम्स 2026-27 में रणवीर सिंह मॉडल स्कूल ने लड़कियों और लड़कों दोनों वर्गों में टीम चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती। जिला झज्जर ताइक्वांडो स्कूल गेम्स 2026-27 का आयोजन बाल विकास सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन

लड़कियों की प्रतियोगिताएं 27 से 29 जुलाई तक आयोजित की गईं, जिसमें जिले के 10 स्कूलों की 80 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। टीम चैंपियनशिप में गणेशी लाल स्कूल झज्जर दूसरे स्थान पर रहा।

30 जुलाई को आयोजित लड़कों की प्रतियोगिताओं में जिले के 12 स्कूलों के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लड़कों की टीम चैंपियनशिप में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. पूनम रानी, डॉ. सुरबाला, डीपी जितेंद्र कुमार, डीपी ममता, डीपी सीता, डीपी कमलेश, कोच सुरेन कुमार व कोच विशाल चतुर्भुज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें