झज्जर। कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) की परीक्षा में गांव महराणा की रक्षिता नांदल ने 287 अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
रक्षिता पेस ग्रुप की छात्रा हैं। भट्ठी गेट निवासी यशस्वी ने 250 अंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की। सीएसईईटी-2026 के परिणाम में संस्थान के दो विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की।
संस्थान के निदेशक जय विकास ने बताया कि 6 नवंबर को घोषित सीए परीक्षा के परिणाम में भी संस्थान के दो विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की थी। उन्होंने सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और कॉमर्स विशेषज्ञ विशाल बंसल के मार्गदर्शन को दिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर चेयरमैन युद्धवीर, निदेशक जय विकास, मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित चावला ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।