फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ दौड़ में राजवर्धन ने मारी बाजी

विज्ञापन
-फोटो 85 : प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाते मुख्यमंत्री के ओएसडी गजेंद्र फौगाट। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। ललित भनोट के जन्मदिवस पर सराय औरंगाबाद गांव में आयोजित नशा विरोधी दौड़ प्रतियोगिता की तीन किलोमीटर दौड़ में राजवर्धन गौतम झज्जर ने पहला, चिराग डाबोदा ने दूसरा और ललित कुमार तलाव ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में तीन हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री के ओएसडी एवं गायक गजेंद्र फौगाट ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने युवाओं से खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने प्रतिभागियों को नशा विरोधी शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन


इस अवसर पर आयोजक भीम अवार्डी चरण सिंह राठी, प्रदीप राठी, जिला खेल अधिकारी अनूप सिंह, हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री, अजय ओलंपियन, भीम अवार्डी कर्नल संत कुमार, अर्जुन अवार्डी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर दिनेश कुमार, डॉ. दीपेंद्र आर्य, अर्जुन अवार्डी ओमबीर पहलवान, भीम अवार्डी सरोज जाखड़, हिंद केसरी धर्मेंद्र दलाल, जयप्रकाश व पटियाला के चीफ कोच कमल अली खान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह रहे विजेता
दो किलोमीटर लड़कियों की दौड़ में प्राची ने पहला, अंडर-10 में लड़कों में दक्ष ने पहला, अंडर-10 लड़कियों की दौड़ में शिवानी ने पहला, महिलाओं की 35 वर्ष से कम आयु वर्ग में गीतिका पहले। इसके अलावा महिलाओं की 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कविता ने पहला। दौड़ प्रतियोगिता में बाल विकास सीनियर सेकेंडरी स्कूल से सबसे अधिक संख्या में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। दौड़ प्रतियोगिता में डॉक्टरों की टीम भी शामिल हुई।

-फोटो 85 :
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें