फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajashan News: अज्ञात चोरों ने तेल की घाणी में की चोरी, सरसों के बोरे समेत तेल के पीपे चुरा ले गए चोर

Tue, 12 Dec 2023 04:21 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

Bharatpur: भरतपुर जिले के कामां कस्बे में तेल की घाणी चलाने वाली एक दुकान से अज्ञात चोर सरसों और तेल से भरे पीपे चुरा ले गए। कस्बे में लगातार चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं इसे लेकर आमजन में रोष व्याप्त है। 
विज्ञापन
पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के कामां कस्बे में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं ने आम जनता को परेशान कर रखा है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। कल देर रात अज्ञात चोरों फिर से चोरी की घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कस्बे में तेल की घाणी चलाने वाली एक दुकान से चोरों ने सरसों से भरे बोरे और तेल के पीपे चुरा लिए। साथ ही दुकान में रखा अन्य सामान भी चुरा ले गए। सुबह जब दुकान मालिक दुकान पर पहुंचा तो घटना की जानकारी मिली।

जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की विस्तृत जानकारी ली। दुकान मालिक महेश शर्मा ने बताया कि कल रात दुकान बढ़ाने के बाद वह घर चला गया था। सुबह दुकान पहुंचने पर उसे चोरी की जानकारी मिली। शर्मा ने बताया कि चोर सरसों से भरे 60 से अधिक बोरे व 50 पीपे सरसों के तेल के साथ ही एक स्पेलर चलाने की मोटर चुरा ले गए। 
विज्ञापन


घटना के बाद व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पीड़ित व्यापारी ने कामां पुलिस थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें