13jjrp20- राजपूत धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते संचालक पंकज मलिक। स्
झज्जर। अंतरराष्ट्रीय अंगदान दिवस के अवसर पर नव पंख सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से राजपूत धर्मशाला सेक्टर-6 में संस्था से जुड़े बच्चों को अंगदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों को बताया गया कि अंगदान ऐसा महान कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवन की नई उम्मीद मिल सकती है।
संस्था संचालक पंकज मलिक ने कहा कि हमें जीवन में समाज के प्रति जिम्मेदार और संवेदनशील बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘जीते-जी रक्तदान, जाते-जाते नेत्रदान’ नैतिक जिम्मेदारी और मानवता की सच्ची सेवा की भावना होनी चाहिए।