फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, लोगों को मिली राहत

विज्ञापन
07jjrp12- पुराना बर्फखाना रोड पर बारिश की बूंदों के गिरने के बाद गिला हुआ फर्श। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। शहर तथा आसपास के क्षेत्रों में पिछले दो-तीन दिनों से फिर से गर्मी बढ़ गई है। लगातार अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो रही है। रविवार को भी सुबह से दोपहर तक चिलचिलाती गर्मी रही, लेकिन शाम को अचानक मौसम बदल गया और आसमान में काले बादल छा गए। लगभग साढ़े 6 बजे अचानक तेज बारिश हुई, लेकिन यह बारिश केवल पांच मिनट तक ही हुई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन


जिले में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। इलाके में आंशिक बादल छाए हुए हैं। रविवार शाम को तेज गति की हवाओं के साथ आंधी और छिटपुट बूंदाबांदी की गतिविधियां दर्ज की गईं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में उत्तरी हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण बनने से हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है, जिसके कारण आंशिक बादलवाई देखने को मिल रही है। वहीं दक्षिणी हिस्सों में तेज हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की गतिविधियां देखी जा रही हैं।

आने वाले दिनों में हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बना रहेगा, क्योंकि एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, पहला 10 जून को और दूसरा 12 जून को। इसके चलते 10 से 13 जून के दौरान मौसम में बदलाव, बादलों की आवाजाही, तेज हवाओं, आंधी, अंधड़, हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। बीच-बीच में तापमान में हल्की बढ़ोतरी और लगातार दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण क्षेत्र में उमस भरी गर्मी भी अपना असर दिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें