फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग जाम

Sat, 09 Apr 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
nit srinager - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
श्रीनगर एनआईटी में हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने अपना विरोध जारी रखा है। शुक्रवार को भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश विरोधी नारेबाजी व युवाओं पर लाठीचार्ज मामले को लेकर कांग्रेस ने पीडीपी-भाजपा गठबंधन के खिलाफ शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। प्रदर्शनकारियों ने राज्य की पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए भाजपा को सत्ता का लोभी बताया।
विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरेश कुमार के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या युवा कांग्रेसियों ने पूरे शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। उन्होंने कुछ देर तक कालीबड़ी चौक पर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मौजूदा गठबंधन सरकार के फिर से बनते ही ऐसी घटना सामने आई, जिसने राज्य पुलिस का नाम फिर से बर्बरतावादी पुलिस के नाम में दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें