फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा हड़ताल से लोग बेहाल

Sat, 09 Apr 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
कानपुर प्रदर्शन - फोटो : self
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा स्वर्णकारों पर एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी लगाने का फैसला आम लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया है। एक ओर नवरात्र महोत्सव शुरू हो गया है, वहीं शादियों का सीजन भी सिर पर है। ऐसे में स्वर्ण आभूषणों के लिए पहले से बुकिंग करवा चुके उपभोक्ता हड़ताल की वजह से खासे परेशान नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


जिन लोगों ने शादी समारोह में आभूषणों की खरीद को लेकर देरी की है, उन लोगों की हालत और खराब है। उधर, स्वर्णकार संघ कठुआ के अध्यक्ष जगदीश सहदेव ने बताया कि हर दुकानदार ने शादियों के लिए एडवांस आर्डर ले रखे हैं। जब तक केंद्र सरकार फैसला वापिस नहीं लेती हड़ताल जारी रहेगी।

ऐसे में अधिकतर स्वर्णकार एडवांस में ली गई राशि उपभोक्ताओं को लौटाने की तैयारी करने लगे हैं। लेकिन इस सब में उपभोक्ताओं की दिक्कतों का बढ़ना तय है। शादी समारोह में सोने की चमक फीकी पड़ सकती है।
विज्ञापन


जिला कठुआ में लगभग बारह सौ स्वर्णकार हैं, जिन्हें इस सीजन में भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं, विवाह समारोह की तैयारियों में जुटे सुनील ने बताया कि उनकी शादी एक सप्ताह बाद तय है लेकिन दिक्कत यह है कि स्वर्णकारों की हड़ताल से अभी तक स्वर्ण आभूषण तैयार नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्णकारों को भी आम लोगों की दिक्कतों को समझना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें