फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 05 Apr 2016 11:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को धन, बल और धक्केशाही से कांग्रेस सरकार को गिराने के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ सेक्टर-35 में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के अलावा जिला कांग्रेस शहरी एक के अध्यक्ष अजय जोशी,  जिला अध्यक्ष शहरी दो के चितरंजन चंचल व जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष देविंदर लुबाना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 
विज्ञापन


छाबड़ा ने उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। छाबड़ा ने कहा कि राष्ट्रपति शासन लगाने के फैसले से एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तानाशाही सोच उजागर हो गई है, जो हर हाल में सिर्फ सत्ता को पाना चाहते हैं। 

उन्होंने कहा कि यह सरकार अपने वादों को पूरा करने में नाकाम रही है। महंगाई लगातार बढ़ रही है, ऐसे में लोगों का ध्यान बंटाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। इस मौके पर जतिंदर भाटिया, भूपिंदर सिंह बड़हेड़ी, एचएस लक्की, एचसी कल्याण, मीनाक्षी चौधरी, डॉ. ओपी वर्मा, सुरिदंर सिंह, रेणु सिंगला, रजनी तलवार, हरमेल केसरी, राजीव मौदगिल, यादविंदा मेहता समेत कई नेताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें