फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के सुनील कुमार को राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कमांडेंट सुनील कुमार को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक ने बुधवार को उन्हें यह प्रतिष्ठित पदक प्रदान किया।
विज्ञापन

राजकीय कॉलेज बहादुरगढ़ के पूर्व छात्र सुनील कुमार ने अपने 24 वर्षों से अधिक के सेवाकाल में सीमा प्रबंधन, आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
पार्षद मोहित राठी नंबरदार ने कहा कि सुनील कुमार ने कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता से विशिष्ट पहचान बनाई है। राष्ट्रपति के सम्मान से अलंकृत होना उनकी राष्ट्र के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं का प्रमाण है।
विज्ञापन

सुनील कुमार ने वर्ष 1998 में राजकीय कॉलेज बहादुरगढ़ से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद जुलाई 2002 में एसएसबी में सहायक कमांडेंट के रूप में सेवाएं शुरू कीं। सीमा प्रबंधन, आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी अभियान, निर्वाचन ड्यूटी और तस्करी विरोधी अभियानों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कोहिमा (नागालैंड), महाराजगंज (उत्तर प्रदेश), नरकटियागंज (बिहार), फालाकाटा (पश्चिम बंगाल) और श्रीनगर में तैनाती के दौरान उन्होंने परिचालन और प्रशासनिक दक्षता का परिचय दिया। उनके नेतृत्व में आतंकियों के ठिकानों का भंडाफोड़ करने के साथ हथियार और गोला-बारूद बरामद करने में सफलता मिली। वर्तमान में वे एसएसबी की 67वीं वाहिनी तवांग में कमांडेंट के पद पर कार्यरत हैं। यहां वे भूटान सीमा क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
14 प्रशस्ति पुरस्कार और 26 प्रशंसा-पत्र भी मिले
सुनील कुमार को सेवाकाल के दौरान महानिदेशक एसएसबी के सिल्वर और गोल्डन डिस्क, आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक, दिल्ली पुलिस आयुक्त का विशेष प्रशस्ति प्रमाण-पत्र और वर्ष 2025 में सराहनीय सेवा पदक सहित कई सम्मान मिल चुके हैं। उनके नाम 14 प्रशस्ति पुरस्कार और 26 प्रशंसा-पत्र भी दर्ज हैं।
विज्ञापन

-
फोटो-51: कमांडेंट सुनील कुमार को सम्मानित करते सशस्त्र सीमा बल महानिदेशक। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें