फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी केंद्रों पर सीसीटीवी, बायोमीट्रिक प्रणाली और वीडियोग्राफी की तैयारी पूरी हो : डीसी

विज्ञापन
01jjrp19 लघु सचिवालय सभागार में बुधवार को अधिकारियों की बैठक में एचटेट परीक्षा की तैयारियों की
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि चार जुलाई को सायंकालीन सत्र में लेवल-3 की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।वहीं 5 जुलाई को प्रातःकालीन सत्र में लेवल-2 की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और सायंकालीन सत्र में लेवल-1 की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
इन केंद्रों पर एचटेट लेवल 3 परीक्षा में 2480, लेवल 2 परीक्षा में 4352 और लेवल-1 परीक्षा में 1817 परीक्षार्थी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चार व पांच जुलाई को आयोजित होने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी उपायुक्तों के साथ बैठक करते हुए तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

वीसी उपरांत डीसी वर्षा खांगवाल ने एचटेट के आयोजन को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, बायोमीट्रिक प्रणाली और वीडियोग्राफी सहित आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं और परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था और सुचारु यातायात बनाए रखने के लिए समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।
इस अवसर पर एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली विशाल कुमार, नगराधीश रितु, रोडवेज महाप्रबंधक अनित यादव, एडीटीओ राजेश मलिक, डीईओ रतिंद्र सिंह व निपुण जिला कॉर्डिनेटर डॉ. सुदर्शन पूनिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन




कंट्रोल रूम स्थापित
डीसी ने बताया कि एचटेट के चलते डीईओ कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यदि किसी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत आए तो दूरभाष नंबर 01251-253711 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही डायल 112 सेवा की निर्बाध रूप से जारी रहे, इसके लिए जरूरी निर्देश भी दिए। डीसी ने कहा कि जिला में एचटेट के लिए 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 11 केंद्र झज्जर और 3 केंद्र बहादुरगढ़ में स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें