फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र को लेकर तैयारियां शुरू, 19 को अष्टमी-नवमी

विज्ञापन
-फोटो 83 : बहादुरगढ में परशुराम मार्ग पर स्थित माता मंदिर। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू होंगे। नौ दिवसीय पर्व को लेकर शहर के मंदिरों और घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्रद्धालु मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। मंदिरों में साफ-सफाई और सजावट की जा रही है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य रमेश भगत के अनुसार, इस बार मां भवानी हाथी पर सवार होकर आएंगी। नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना के साथ पूजा शुरू होगी। कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:19 बजे से 10:20 बजे तक रहेगा।
उन्होंने बताया कि तिथियों के संयोग के कारण 19 अक्तूबर को अष्टमी और नवमी दोनों मनाई जाएंगी। इसी दिन कन्या पूजन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान होंगे। नवरात्र के दौरान मंदिरों में भजन-कीर्तन और विशेष पूजा-अर्चना भी होगी।
विज्ञापन

20 अक्तूबर को मनेगा दशहरा
नवरात्र के समापन के बाद 20 अक्तूबर को दशहरा मनाया जाएगा। इस अवसर पर रावण दहन होगा। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। पर्व को लेकर शहर में धार्मिक आयोजनों की तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन




-फोटो 83 : बहादुरगढ में परशुराम मार्ग पर स्थित माता मंदिर। संवाद



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें