फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में पेयजल किल्लत से निपटने की तैयारियां शुरू, टैंकरों से होगी सप्लाई

विज्ञापन
21jjrp04- गुरुग्राम रोड पर पानी भरता टैंकर संचालक। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। गर्मियों में पेयजल संकट से निपटने के लिए स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिले में अधिकतर पानी की सप्लाई नहरों के द्वारा और कुछ गांवों में ट्यूबवेल से की जाती है। जिसको लेकर जन स्वास्थ्य विभाग ने टैंकरों के लिए आवेदन मांगे हैं।
जन स्वास्थ्य विभाग ने जिले के अच्छेज, दूबलधन किरमान, गोछड़ी, एमपी माजरा, पहाड़ी, पलड़ा, सफीपुर, बहराणा, गंगटान, बरहाना बिलवान, भंभेवा, चमनपुरा सहित बेरी, झज्जर, मातनहेल के गांवों में पानी सप्लाई के लिए टैंकरों की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की कसी कमर
सिंचाई विभाग की तरफ से भी जन स्वास्थ्य विभाग को पानी देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। नहरों के जरिए जिले में 176 जलघरों के टैंक और 250 से अधिक तालाबों में पानी भरा जाएगा। 24 दिन बाद जवाहर लाल नेहरू कैनाल से आने वाले नहरी पानी की किसानों को ज्यादा जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसे में जन स्वास्थ्य विभाग के सभी टैंक व गांवों के तालाबों को भरा जाएगा।
शहर को एनसीआर चैनल से मिल रहा पानी

झज्जर शहर की बात करें तो एनसीआर चैनल से प्रतिदिन 155 लीटर प्रति व्यक्ति के हिसाब से पानी मिलता है। इसमें से 135 लीटर प्रति व्यक्ति आपूर्ति होती है। ग्रामीण क्षेत्र में 70 लीटर प्रति व्यक्ति पानी मिलता है। जिले में लगभग 180 जलघर है। इसके माध्यम से 10.67 करोड़ लीटर पानी की आपूर्ति होती है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र का हिस्सा 6.30 करोड़ और शहरी क्षेत्र का हिस्सा 4.36 करोड़ लीटर है। जिले में कुल 221290 नल कनेक्शन है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र में 164614 और शहरी क्षेत्र में 56676 कनेक्शन है।
विज्ञापन

वर्जन
अप्रैल से जून के दौरान कई बार गांवों में ट्यूवबेल खराब होने व अन्य कारणों से पानी की किल्लत हो जाती है। उसी के लिए टैंकरों की व्यवस्था की जा रही है ताकि उस समय टैंकरों के जरिए पानी की सप्लाई की जा सके। डिवीजन नंबर-एक के तहत आने वाले गांवों के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है।
अरुण कुमार, जेई, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें