फोटो कैप्शन 76: लाडपुर गांव में आयोजित आंगनवाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम में मौजूद ग्रीवेंस कमेटी क
बादली। सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव लाडपुर में तीन दिवसीय आंगनवाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम का समापन हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रीवेंस कमेटी की सदस्य सीमा लाडपुर ने किया। कार्यक्रम के दौरान गांव की गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं को बताया गया कि गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार नियमित स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण कितना जरूरी है। बच्चों में कुपोषण को दूर करने के लिए आंगनवाड़ी केंद्र से मिलने वाले पोषाहार के महत्व की जानकारी भी दी गई।
साथ ही सरकार की ओर से महिलाओं और बच्चों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पोषण अभियान और टीकाकरण अभियान के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी सहायिका आशा वर्कर सहित गांव की बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त बनाना और बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है।
फोटो कैप्शन 76: