फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शृंगवेरपुरधाम में चार करोड़ की लागत से चमकेगी इमारत 

Thu, 25 Jun 2020 11:02 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

नवसृजित विकास खंड शृंगवेरपुरधाम को शासन जल्द ही धरातल पर लाने की तैयारी में हैं। विकास खंड में आवासीय और अनावासीय भवनों के निर्माण के लिए चार करोड़ बत्तीस लाख की धनराशि कार्यदाई संस्था ग्रामीण अभियंत्रण सेवा को अवमुक्त किया जा चुका है। वहीं ब्लाक में शामिल किए गए गांव और मजरों को साफ्टेवयर पर अपलोड किए जाने का कार्य तेजी से चल रहा है। इससे विकास कार्यों के साथ ग्रामीणों को सहूलियत मिलेगी। 

विज्ञापन


शृंगवेरपुरधाम को नवसृजित विकास खंड का तमगा काफी पहले मिल चुका है। लेकिन लोगों को अभी भी पुराने ब्लॉक कौड़िहार की परिक्रमा करनी पड़ती है। हालांकि भवन, फर्नीचर और कर्मियों की तैनाती की जा चुकी है। कौड़िहार के बीडीओ को ही यहां का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इससे व्यवहारिक कठिनाइयां आ रहीं थीं। ग्रामीणों की शिकायत पर नवसृजित ब्लाक को धरातल पर लाने की तैयारी शासन ने तेज कर दिया है।

आवासीय और अनावासीय भवनाें के निर्माण के लिए ग्रामीण अभियंत्रण सेवा को 432 लाख की रकम स्वीकृत की गई है। कार्यदाई संस्था ने लकदक भवनों के निर्माण को आननफानन तैयारी आरंभ कर दिया है। उधर विकास खंड होलागढ़ और कौड़िहार की ग्राम सभाओं को काट कर नवसृजित ब्लाक में शामिल किया गया था। शासन से चले चाबुक के बाद हुक्मरानों ने गांव और मजरों की फीडिंग की कार्रवाई युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई है। लोगों का कहना है कि नवसृजित विकास खंड श्रृंगवेरपुरधाम में अफसरों के बैठने और प्रवास करने से ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन


जनपद स्तर से ग्राम सभाओं को अलग करने की कार्रवाई चल रही है। नवसृजित ब्लाक शृंगवेरपुरधाम में कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। जल्द ही अवशेष कार्य पूर्ण कर विकास कार्य सुचारू रूप से संचालित करने का प्रयास है। 
विज्ञापन

विकास शुक्ला, प्रभारी बीडीओ, शृंगवेरपुरधाम।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें