फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जो बोले सो निहाल से गूंज उठा शहर

विज्ञापन
-फोटो 59 : गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर यात्रा में पंजप्यारे। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। सिखों के पहले गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव बुधवार को शहर में धूमधाम से मनाया गया। अखंड पाठ की समाप्ति पर लंगर के बाद हुए नगर कीर्तन से पूरा शहर...जो बोले, सो निहाल से गूंज उठा। शहर में शोभा यात्रा निकाली गई और कलाकारों ने करतब दिखाए। इस दौरान खूब भीड़ उमड़़ी रही। शोभा यात्रा का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया।
नगर में गुरु पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा सिंह सभा जटवाड़ा, सचखंड व गुरुद्वारा गुरु नानक कॉलोनी की संगत ने शोभा यात्रा (नगर कीर्तन) में भाग लिया। शोभा यात्रा नजफगढ़ रोड, शिव चौक, मेन बाजार, किला मोहल्ला, झज्जर रोड, रोहतक-दिल्ली रोड, रेलवे रोड, इंदिरा मार्केट समेत शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुरु नानक कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा पर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले सफाई, फिर पुष्पों की वर्षा के बाद गुरु ग्रंथ की सवारी आगे बढ़ी। यात्रा के आगे-आगे गुरुनानक के पंज प्यारे चल रहे थे व आखिर में गुरुग्रंथ साहब की सवारी भव्य रूप के साथ पालकी में सजाई गई थी। बहादुरगढ़ गुरुद्वारा सिंह सभा से जुड़े सदस्यों ने बताया कि गुरु पर्व पर प्रभात फेरी निकाली गई और गुरु वाणी का अखंड पाठ रखा गया।



-

-फोटो 59 : गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर यात्रा में पंजप्यारे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें