फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादली के गांवों में 48 घंटे से बिजली गुल, सीएचसी में सेवाएं प्रभावित

विज्ञापन
फोटो नंबर 71: सीएचसी बादली में डिलीवरी के बाद अंधेरे में बच्चे को संभालती एक महिला। (संवाद) - फोटो : Archive
विज्ञापन
बादली। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बादली क्षेत्र के गांवों में पिछले 48 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे पेयजल संकट गहरा गया है और घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। आटा चक्कियां बंद होने से लोगों को पिसाई की परेशानी हो रही है, बिजली संकट का असर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बादली की सेवाओं पर भी पड़ा है।
विज्ञापन

बिजली न होने से जलघरों की मोटरें नहीं चल पा रही हैं और ग्रामीणों को पानी के लिए हैंडपंप व निजी टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। गांवों में दूध से लस्सी-छाछ बनाने वाली मोटरें भी बंद हैं।
सीएचसी बादली में रातभर बिजली नहीं रहने से वार्डों में अंधेरा रहा। एक महिला ने बताया कि प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान रात के अंधेरे में डर लगता है।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग की एसडीओ सर्वजीत ने बताया कि जरूरत के अनुसार जनरेटर उपलब्ध करवाए जाएंगे। फिलहाल झज्जर से दो जनरेटर मंगवाए गए हैं।
सीएचसी बादली में रातभर अंधेरा, मरीजों में दहशत
बादली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हैं। रातभर बिजली न रहने से वार्ड में अंधेरा छाया रहा। डिलीवरी के लिए आई महिला गीता ने बताया कि रात को अंधेरे में बहुत डर लगता है। जनरेटर में भी तकनीकी खराबी के कारण एक्स-रे और ईसीजी सेवाएं ठप हैं।
विज्ञापन


फोटो नंबर 71: सीएचसी बादली में डिलीवरी के बाद अंधेरे में बच्चे को संभालती एक महिला। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें