फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में दो दिन से बिजली की समस्या, मोबाइल टार्च में हुआ इलाज

विज्ञापन
14jjrp08- सिविल अस्पताल की लैब में अंधेरे में काम करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। सिविल अस्पताल में पिछले दो दिन से बिजली सप्लाई में प्रभावित है। अस्पताल में बिजली सप्लाई करने वाले ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने के कारण बार-बार बिजली गुल हो रही है।
विज्ञापन

शनिवार को भी काफी देर तक सिविल अस्पताल के अधिकतर हिस्से में बिजली गुल रही, जिस कारण मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीजों को इलाज किया गया। इस कारण मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले दो दिन से यह समस्या सिविल अस्पताल में बनी हुई है, जो शनिवार को भी जारी रही।
फिलहाल मौसम ठीक है और हल्की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। यदि गर्मी का मौसम होता तो बिना पंखों के मरीज ही नहीं बल्कि स्टाफ को भी परेशानी का सामना करना पड़ता।
विज्ञापन

कई ओपीडी में भी बिजली गुल थी। इसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ के कमरे में कंप्यूटर तो चल रहे थे लेकिन बल्बों से बिजली गुल थी। इसी प्रकार से औषधि रूप के भी केवल कंप्यूटर ही चल रहे थे। वहां भी कमरे में बल्ब बंद पड़े हुए थे। ऐसे में अन्य जगहों पर भी ऐसे ही हालात थे। जिस कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पट्टी रूम में अंधेरे में ही चलाया काम
सिविल अस्पताल में कुछ ओपीडी लाइट थी जबकि कुछ में केवल कंप्यूटर सेट ही चल रहे थे। अस्पताल के एनसीडी रूम, रेबीज टीकाकरण रूम, पट्टी रूम में बिजली की सप्लाई बिल्कुल नहीं थी। इस कारण रेबीज टीकाकरण रूम में मोबाइल की रोशनी में टीके लगाए जा रहे थे। इसी प्रकार से पट्टी रूम में अंधेरे में ही काम चलाया जा रहा था। लैब में भी मोबाइल की रोशनी में सैंपल लिए जा रहे थे।

वर्जन
अस्पताल के ट्रांसफार्मर में दिक्कत आई है। उसे दो दिन से ठीक करवाया जा रहा है। शुक्रवार को भी दिक्कत दूर हो गई थी। आज भी समस्या आई है। उसे दूर करवाया जा रहा है।
डॉ. अजय सिंगला, एमएस, सिविल अस्पताल

14jjrp08- सिविल अस्पताल की लैब में अंधेरे में काम करते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें