फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पति और संतान की सलामती के लिए मुस्लिम महिलाओं ने रखा छठ व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू महिलाओं के सहयोग और आस्था के साथ वर्षों से कर रही हैं छठ पूजा, किसी ने पति तो किसी ने संतान की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत
विज्ञापन

दुदही। लोक आस्था का महापर्व छठ सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे की मिसाल बन रहा है। दुदही विकासखंड के कई गांवों में मुस्लिम समुदाय की महिलाएं भी वर्षों से छठ व्रत रख रही हैं। किसी ने पति की सलामती तो किसी ने संतान की दीर्घायु और संतान प्राप्ति की मन्नत पूरी होने पर यह परंपरा शुरू की। हिंदू परिवारों की महिलाएं भी उन्हें पूजा की विधियां सिखाने और व्रत में सहयोग करने में आगे रहती हैं।
दुदही विकासखंड के गौरीश्रीराम, दशहवा, नंदपुर, रामपुर बरहन, पुष्पकनगर, अमवाखास और अमवाडीगर समेत कई गांवों में मुस्लिम समुदाय की महिलाएं छठ व्रत रखकर सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश कर रही हैं। इनकी आस्था के पीछे वर्षों पुरानी मन्नतें और परिवार के सुख-स्वास्थ्य से जुड़ी भावनाएं हैं। कई परिवारों ने घाटों पर पक्की वेदी बनवाई है। बेटों की सलामती के लिए कोसी भी भरी जाती है।
विज्ञापन


गौरीश्रीराम के झरही टोला निवासी सकीना खातून पत्नी जालिम अंसारी बताती हैं कि करीब 12 वर्ष पहले उनके पति गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। छठ के दौरान उन्होंने सपने में एक बुजुर्ग महिला को देखा, जिसने उन्हें छठ व्रत रखने की सलाह दी। उन्होंने यह बात गांव की हिंदू महिलाओं को बताई। इस पर महिलाओं ने उन्हें पूजा की परंपराओं के बारे में समझाया और व्रत रखने में सहयोग किया। इसके बाद उन्होंने छठ व्रत रखना शुरू कर दिया। उनका कहना है कि इसके बाद उनके पति की तबीयत में सुधार हुआ।

सकीना बताती हैं कि करीब तीन वर्ष पहले उनका बेटा फिरोज भी गंभीर रूप से बीमार पड़ गया। इलाज में काफी रुपये खर्च होने के बाद भी उसकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था। तब उन्होंने छठी मइया से मन्नत मांगी। बेटे के स्वस्थ होने पर अगले वर्ष उन्होंने छठ वेदी बनवाई और कोसी भरी।

इसी गांव के झरही टोला निवासी 45 वर्षीय अफसाना पत्नी बदरुद्दीन बताती हैं कि उनकी छोटी बहन की शादी के 15 वर्ष बाद भी संतान नहीं हुई थी। उन्होंने छठी मइया की वेदी से अक्षत लेकर बहन को दिया और मन्नत मांगी। कुछ समय बाद बहन को संतान हुई। इसके बाद से वह नियमित रूप से छठ व्रत रख रही हैं। इस वर्ष भी उनके घर में पर्व की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन


वहीं, गौरीश्रीराम की 52 वर्षीय रोशन खातून पत्नी साकिर बताती हैं कि उनकी बेटी की शादी के पांच वर्ष बाद भी संतान नहीं हुई थी। उन्होंने छठी मइया से मन्नत मांगी। मन्नत पूरी होने के बाद से वह भी श्रद्धा के साथ छठ व्रत रख रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें