फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को फिर बारिश की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रविवार सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी से शहरवासियों को कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। सुबह आसमान में बादल छाए रहे और हल्की फुहारों से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई, लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। दोपहर होते-होते तेज धूप निकल आई और उमस के साथ गर्मी ने लोगों को फिर परेशान कर दिया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने स्थिति और मुश्किल बना दी। दोपहर में बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम रही, जबकि ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई। सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें