फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी उम्र में 56 के, मन अब भी बचपन का : डॉ. सतीश

Sun, 21 Jun 2026 10:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में आयोजित योग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित योग दिवस समारोह के दौरान मुख्यातिथि हरियाणा भाजपा प्रभारी और राज्यसभा सदस्य डॉ. सतीश पूनिया पहुंचे। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट, बॉक्सर विजेंदर कुमार और कबड्डी खिलाड़ी प्रदीप नरवाल भी मौजूद रहे।
राहुल गांधी के नीट को लेकर दिए गए बयानों पर डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि राहुल गांधी उम्र में 56 वर्ष के हो गए हैं लेकिन उनका मन अब भी बचपन का है। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर विजेंदर कुमार ने कहा कि योग से ही स्वास्थ्य और फिटनेस बेहतर होगी। सरकार खिलाड़ियों को अच्छा सहयोग दे रही है। कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट के खेलों में राजनीति नहीं होनी चाहिए वाले बयान पर विजेंदर कुमार ने कहा कि यह बात सही है कि खेलों में राजनीति नहीं आनी चाहिए, लेकिन यह समय-समय की बात है। उन्होंने कहा कि जब हमारा समय आएगा तो हम भी बताएंगे और दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय कुश्ती के मौजूदा स्तर पर पूछे गए सवाल के जवाब में बबीता फोगाट ने कहा कि आज कुश्ती खेल नई ऊंचाइयों को छू रहा है। एक समय ऐसा था जब भारतीय पहलवानों को ओलंपिक में भाग लेने के लिए भी काफी संघर्ष करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 के बाद से हर ओलंपिक में कुश्ती भारत के लिए पदक लेकर आ रही है, जो अपने आप में इस बात का प्रमाण है कि भारतीय कुश्ती लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें