संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वीरवार को सेक्टर-2 ग्रीन बेल्ट क्षेत्र का निरीक्षण किया। कुल 12 स्थानों पर खुले में निर्माण सामग्री और 3 जगहों पर कूड़ा पड़ा मिला। कहीं-कहीं सामग्री ढकी हुई भी देखी गई। यह देख प्रदूषण बोर्ड ने नाराजगी जताई।
लापरवाही बरतने पर प्रदूषण बोर्ड ने हरियाणा शहर विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) व नगर परिषद को नोटिस जारी किया। बोर्ड ने 7 दिनों में डस्ट स्टॉक हटाने और संचालकों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
खुले में पड़ी निर्माण सामग्री के कारण दिनभर धूल उड़ती रहती है। इससे न केवल दुपहिया वाहन चालकों को बल्कि वहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अधिकांश स्थानों पर निर्माण सामग्री जैसे रेत, रोड़ी, क्रशर आदि खुले में पड़ा था। इस पर न तो पानी का छिडक़ाव किया गया और न ही इन्हें ढका गया। प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों को एचएसवीपी और नगर परिषद को नोटिस जारी करते हुए सात दिन के अंदर डस्ट स्टॉक को हटाने और संचालकों पर कार्रवाई के लिए कहा है।
वर्जन
वीरवार को शहर में निरीक्षण के दौरान 12 स्थानों पर धूल उड़ाने वाली गतिविधियां मिलीं। लापरवाही बरतने पर एचएसवीपी व नगर परिषद को नोटिस जारी किए गए हैं। दोनों विभागों के क्षेत्रों में प्रदूषण फैलाया जा रहा था। डस्ट स्टॉक के साथ कूड़ा जलता मिला है। यदि विभागों की ओर से कार्रवाई नहीं की जाती है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -शैलेंद्र अरोड़ा, क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बहादुरगढ़।
-फोटो 51 : सेक्टर-2 के नजदीक खुले में पड़ी निर्माण सामग्री। स्रोत बोर्ड