बहादुरगढ़। महाराजा अग्रसेन अस्पताल में सीवर हादसे के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 सहित अन्य गंभीर धाराएं जोड़ी गई हैं।
मांडोठी स्थित दलाल भवन में राष्ट्रीय किसान नेता एवं अधिवक्ता रमेश दलाल के नेतृत्व में जनसंसद का आयोजन किया गया, जिसमें गांवों के प्रतिनिधियों, सरपंचों और सामाजिक संगठनों ने हिस्सा लिया। बैठक में सीवर हादसे में जान गंवाने वाले सुनील और गंभीर रूप से घायल कपिल को न्याय दिलाने की मांग उठाई गई।
प्रतिभागियों ने कपिल के परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा और पेंशन देने तथा दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने रमेश दलाल से बातचीत की।