फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनी महिलाओं को पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मानित

विज्ञापन
फोटो-66: कार्यक्रम में महिला को सम्मानित करते पुलिस कमिश्नर सिमरदीप सिंह। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव मेहंदीपुर स्थित दादा रूप चंद रीड इंडिया ज्ञान केंद्र में आयोजित महिला सम्मान समारोह में सिलाई और ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार अपनाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में झज्जर के पुलिस कमिश्नर सिमरदीप सिंह मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता रीड इंडिया संस्था की कंट्री डायरेक्टर डॉ. गीता मल्होत्रा ने की। हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक रंजीव दलाल भी मौजूद रहे। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आत्मनिर्भर महिलाएं समाज की ताकत हैं।
महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलने से समाज का विकास होता है। उन्होंने महिलाओं से अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने और तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की। साथ ही युवाओं को नशे और अपराध से दूर रहकर शिक्षा, खेल और स्वरोजगार अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-66: कार्यक्रम में महिला को सम्मानित करते पुलिस कमिश्नर सिमरदीप सिंह। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें