फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बंद कराई बीयर की दूकान

Sun, 30 Jul 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
विरोध कर रहे लोगों को समझाते सीओ सदर
विज्ञापन
सदर कोतवाली के नौकापुरा कालोनी के पास खुली बीयर की दूकान को बंद कराने के लिए महिलाओं और पुरुषों ने रविवार की शाम दोबारा विरोध प्रदर्शन किया। जनाक्रोश को देखते हुए आखिरकार पुलिस को बीयर की दूकान को बंद करवाना पड़ा।      
विज्ञापन


शहर के नौकापुरा में पिछले कुछ दिन पहले बीयर की दूकान खोली गई थी। इससे मुहल्ला के लोगों में रोष व्याप्त हो गया था। दो दिन पहले महिला-पुरुषों ने दूकान के पास विरोध-प्रदर्शन किया था। बाद में दूकान को बंद कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा था। रविवार की शाम दोबारा महिला-पुरुषों ने दूकान के पास हो-हल्ला करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया।

जानकारी होते ही सदर सीओ हृदयानंद सिंह और कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र पांडेय पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने लगे, लेकिन लोग दूकान हटाने की जिद पर अड़े रहे। लोगों के गुस्से को भांपते हुए दूकान में ताला बंद कर दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। इस संबंध में सदर सीओ हृदयानंद सिंह ने बताया कि फिलहाल दूकान में ताला बंद कर इसकी जानकारी आबकारी विभाग को दे दी गई है।
विज्ञापन


विभाग के निर्णय के अनुसार ही दोबारा दूकान खुलेगी। प्रदर्शन करने वालों में रेनू राय, तेतरी, रचना राय, निशा राय, नयनतारा श्रीवास्तव, लक्ष्मी श्रीवास्तव, पूनम देवी, नीलम, राजेश, जयप्रकाश, अमित कुमार, संतोष कुमार, धर्मेंद्र, मनीष कुमार राय, केडी शर्मा, जयगोविंद लाल, प्रमोद चैरसिया, टप्पू राय, विक्की राय, संतोष राय आदि मौजूद थे।      
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें