यूपी के सोनभद्र से सटे छत्तीसगढ़ की सुकमा जिले के मनपा जंगल में रविवार को पुलिस ने 16 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। जबकि कई नक्सली पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पकड़े गए नक्सलियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें..
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
arrest shimla
पुलिस का दबाव पड़ने पर नक्सली सीमावर्ती इलाकों में पनाह लेने की फिराक में है। इसकी भनक लगते ही एसपी ने बार्डर पर फोर्स को अलर्ट कर दिया है। खुफिया एजेंसियों के अनुसार मनपा जंगल के समीप सुरक्षाबल के जवानों ने 16 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
पकड़ी गई महिला नक्सली मड़वी देवे, मीडियम लखमे सहित मुचाकी हिड़मा, दूधी हूंगा, बंजामी नंदा, माड़वीं सिंगा, बजाम हूंगा, माड़वी आयता, माड़वी भीमा, माड़वी पोज्जा, सोढ़ी गंगा, माड़वी हड़मा, माड़वी भीमा, मड़कम केशा, मुचाकी इरेश एवं मुचाकी आयता के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
4 of 5
नक्सली गिरप्तार
- फोटो : SELF
पूछताछ के दौरान नक्सलियों ने बताया कि, छत्तीसगढ़ पुलिस से बचने के लिए उनके कुछ साथी सोनभद्र के सीमावर्ती इलाकों में पनाह लेने की कोशिश में है। पहले भी कई नक्सली पनाह ले चुके हैं।
पुलिस अधीक्षक किरीट राठोड़ ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के पकड़े जाने की सूचना मिलने के बाद बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जंगली रास्तों पर नजर रखी जा रही है।