फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉक्सो एक्ट के आरोपी ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव तुंबाहेड़ी में पॉक्सो एक्ट के आरोपी तुंबाहेड़ी निवासी दीपक उर्फ मुन्ना ने रविवार की सुबह फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पूछताछ की।
विज्ञापन

मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। एफएसएल टीम ने जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। दीपक उर्फ मुन्ना और उसका साथी मणी पांच वर्ष पूर्व पॉक्सो केस में आरोपी रहे हैं। दीपक उर्फ मुन्ना जमानत पर था। उसने हाईकोर्ट में अपील की थी।
परिजनों का कहना है कि दीपक पूर्व मुन्ना मानसिक दबाव में था। उसके साथी को सजा हो चुकी थी और हाईकोर्ट में उसे भी कहीं सजा न हो जाए, इसी मामले को लेकर वह लगातार दबाव महसूस कर रहा था। इसके चलते मृतक दीपक उर्फ मुन्ना ने इस तरह का कदम उठाया है।
विज्ञापन


वर्जन
मृतक दीपक उर्फ मुन्ना को दुराचार केस में जिला न्यायालय से सजा मिली हुई थी। उसने सुसाइड किन कारणों से किया है, इस मामले में जांच की जा रही है।-रामतौर, थाना प्रभारी माच्छरोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें